फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Team engaged in investigation of embezzlement of 30 lakhs

30 लाख के गबन की जांच में जुटी टीम

Mon, 20 Jun 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Team engaged in investigation of embezzlement of 30 lakhs
बहुउद्देशीय सहकारी समिति भानियावाला में 30 लाख से अधिक के गबन के मामले में विभाग ने जांच तेज कर दी है। गबन को लेकर सभी पहलुओं की छानबीन सघनता से की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जांच कमेटी भानियावाला स्थित बहुउद्देशीय सहकारी समिति के भवन में पहुंची और गबन के मामले को लेकर सघन छानबीन की। मामले से जुड़े वसूली सहायक रोहित कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। आरोप है कि किसानों के साथ मिलकर पैसों की हेराफेरी की गई। समिति अब तक कई खातों की जांच कर चुकी है। जांच कमेटी बैंक से भी इस संबंध में पूछताछ कर रही है। सहकारी समिति भानियावाला के अध्यक्ष मनोहर सैनी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर बोर्ड ने प्रस्ताव कर वसूली सहायक को निलंबित कर दिया था। जांच कमेटी को सहयोग दिया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद बोर्ड अगली कार्रवाई करेगा। वहीं, जिला सहायक निबंधक वीरभान सिंह ने बताया कि मामले को लेकर सघन जांच हो रही है। जुलाई के पहले पखवाड़े तक जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed