{"_id":"675dd721e76f6687bd0c3aa4","slug":"teachers-will-boycott-the-strike-if-their-wages-are-not-paid-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-570367-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पारिश्रमिक का भुगतान न होने पर सामूहिक बहिष्कार करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पारिश्रमिक का भुगतान न होने पर सामूहिक बहिष्कार करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। शिक्षकों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। संघ की ओर से राजकीय महाविद्यालय से समायोजित होने के तीन वर्ष बाद भी समायोजन के समय शासनादेश में उल्लेखित अनेक विषयों पर विवि की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। विभिन्न विषयों पर उचित निर्णय न लेने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
शिक्षक संघ ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं में पारिश्रमिक का भुगतान न होने पर आगामी सत्र से प्रयोगात्मक परीक्षाओं का सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। कहा कि विवि की ओर से अधिकांश दायित्व मौखिक रूप में दिया जाता है। उन्होंने इस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए भविष्य में लिखित आदेशों पर ही अनुपालन करने का निर्णय लिया है।
संघ की ओर से शैक्षिक परिषद और आरडीसी की बैठकों में सभी सदस्यों को स्टिंग चार्ज का प्रावधान देने की मांग की गई। विवि की ओर से गठित विभिन्न समितियों में तीनों संकायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए विवि से मांग की गई है।
विज्ञापन
विभिन्न बैठकों में शामिल होने वाले प्राध्यापकों को नियमानुसार यात्रा और देयक के भुगतान का स्पष्ट उल्लेख होने की दशा में ही प्राध्यापक इन बैठकों में शामिल होंगे। शिक्षकों से संबंधित समस्याओं को उचित मंच प्रदान करने के लिए डीन ऑफ फैकल्टी अफेयर्स के पद का सृजन करने की मांग विवि से की गई।
कुल सचिव के कार्य प्रणाली और उनके शिक्षकों के प्रति व्यवहार को लेकर भी संघ ने रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष प्रो. एनके शर्मा, प्रो. कल्पना पंत, प्रो. बीएन गुप्ता, प्रो. वीपी श्रीवास्तव, प्रो. दीप शर्मा, एपी दुबे, पुष्कर गौड़, डाॅ. हेमंत सिंह आदि मौजूद रहे।