{"_id":"5f2da4e28ebc3e3d007f4464","slug":"taxi-drivers-charging-more-than-double-the-fare-rishikesh-news-drn352486795","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुने से ज्यादा किराया वसूल रहे टैक्सी चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुने से ज्यादा किराया वसूल रहे टैक्सी चालक
विज्ञापन
ऋषिकेश। रोडवेज, प्राइवेट बसों और टैक्सियों में सरकार की ओर से दोगुना किराया तय कर रखा है, लेकिन टैक्सी संचालक अपनी मनमानी कर लोगों से दोगुने से अधिक किराया वसूल रहे हैं।
ऐसे टैक्सी संचालकों पर न तो पुलिस शिकंजा कस पा रही है, और न ही एआरटीओ। कोविड-19 के दौरान सरकार की ओर से रोडवेज बसों, प्राइवेट बसों और टैक्सियों का किराया तय किया है। यात्रा के दौरान यात्री को दोगुना किराया चुकाना होगा। लेकिन यमकेश्वर, द्वारीखाल ब्लॉक के कई रूटों पर टैक्सी संचालक दोगुने से अधिक किराया वसूल रहे हैं। इन रूटों में यमकेश्वर में सैंज, भड़ेत, पोखरी मार्ग, सौर बंचूरी नालीखाल मार्ग, बिजनी बुधोली डाबर मार्ग, हीराखाल पोखरखाल विनक मार्ग, गैंडखाल मार्ग, सिलोगी मार्ग आदि हैं। इन रूटों पर यात्रा करने वाले लोगों ने बताया कि जिस रूट पर एक तरफ का किराया 170 रुपये किराया था, उस रूट पर अब एकतरफ के 400 रुपये लिए जा रहे हैं। जबकि नियमानुसार 340 लिए जाने थे। कई टैक्सी चालकों की ओर से इससे भी ज्यादा किराया वसूला जा रहा है। टैक्सी में पूरे सात सवारी ढोए जा रहे हैं। कई टैक्सियों में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था नहीं है। ज्यादा किराया चुकाने के कारण कई लोग बाजार नहीं आ पा रहे हैं। वहीं ऐसे टैक्सी चालकों के खिलाफ पुलिस और एआरटीओ की ओर से कार्रवाई न किए जाने से टैक्सी चालक खुलेआम मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
कोट-
यदि टैक्सी चालक सरकार की ओर से तय दोगुने से ज्यादा किराया वसूल रहे हैं तो गलत है। नीलकंठ और गैंडखाल रूट से आने वाली टैक्सियों की जांच की जाएगी। जो भी चालक दोगुने से ज्यादा किराया वसूलेगा, ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-राकेंद्र कठैत, थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला