फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sworn to follow Kovid's rules at AIIMS

एम्स में कोविड नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई

Fri, 16 Oct 2020 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sworn to follow Kovid's rules at AIIMS
4 एम्स में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को कोविड नियमों का पालन करने की शपथ दिलाते डी? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। एम्स में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारत सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारियों ने कोरोनाकाल में आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करने व दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की सामुहिक शपथ ली।
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रो रवि कांत ने कहा कि नियमित मास्क पहनने, एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखने से ही हम सामुदायिक स्तर पर एक दूसरे व्यक्ति में फैलने वाले संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं। डीन (एकेडमिक) प्रो.मनोज गुप्ता व डीन (हॉस्पिटल अफेयर्स) प्रो. यूबी मिश्रा और प्रो सुरेश कुमार शर्मा ने सभी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

फोटो-
कोरोना मरीजों की सेवा में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन ने दी एबुलेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। पौड़ी जिले के राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से कोविड-19 में मरीजों की सेवा के लिए दो महीने के लिए एबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी और नोडल अधिकारी डॉ. राजीव ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से उन्हें कोरोना मरीजों की सेवा के लिए दो महीने के लिए एंबुलेंस की सेवा दी गई है। कहा फाउंडेशन की ओर से ही एंबुलेंस के लिए प्रतिमाह तीन हजार किमी, तक चलने पर तेल की व्यवस्था की गई है।

- फोटो -
सैंपल देने से घबरा रहे फैक्टरी कर्मी व मालिक
- अभी तक लिए गए 6 कंपनियों के मात्र 206 कर्मचारियों के सैंपल
- इनमें से 30 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए, सहयोग नहीं कर रही कंपनियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती के ढालवाला में संचालित विभिन्न कपंनियों में कार्यरत कर्मचारी और कंपनी स्वामी कोविड-19 के सैंपल देने में घबरा रहे हैं।
टिहरी जिले के फकोट ब्लॉक स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद्र जोशी ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार अधिक से अधिक कोविड-19 के सैंपल लेने के निर्देश हैं। मुनिकीरेती क्षेत्र में कोविड-19 के सैंपल देने में लोग डर रहे हैं, वहीं ढालवाला क्षेत्र में संचालित कंपनियों के स्वामी अपने कर्मचारियों की सैंपलिंग कराने में डर रहे हैं। कहा अब तक ढालवाला क्षेत्र में करीब 6 कंपनियों के 206 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 30 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कहा कोरोना के सैंपल लेने में कंपनी के स्वामी भी सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed