फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Swargashram Trust Dominates Sanskrit Competition

Rishikesh News: संस्कृत प्रतियोगिता में स्वर्गाश्रम ट्रस्ट का दबदबा

Sun, 27 Sep 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 27 Sep 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Swargashram Trust Dominates Sanskrit Competition
यमकेश्वर/ऋषिकेश। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से जीआईसी दिउली में आयोजित खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ वर्ग की वाद-विवाद, आशु भाषण और श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं में स्वर्गाश्रम ट्रस्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अलग-अलग स्पर्धाओं में अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 11-12) में समूह गान प्रतियोगिता में दैवी संपद स्वर्गाश्रम, समूह नृत्य में जीआईसी मोहन चट्टी और नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी दिउली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6-10) में जीआईसी बनचूरी ने समूह गान और नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। राउमावि अमोला ने समूह नृत्य व इंटर कॉलेज यमकेश्वर ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में बाजी मारी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जीआईसी दिउली के प्रधानाचार्य डॉ. नंद किशोर गौड़, अनिल नेगी और प्रीतम पयाल ने किया।समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनमोहन रौतेला, प्रो. नीरज नौटियाल, नागेंद्र दत्त व्यास सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed