फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Swachh Bharat Mission will get support at the summit

शिखर सम्मेलन में स्वच्छ भारत मिशन को मिलेगा समर्थन

Tue, 17 Dec 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Swachh Bharat Mission will get support at the summit
गंगा घाट पर आरती शामिल स्वामी चिदानंद सरस्वती व अन्य। - फोटो : RISHIKESH
परमार्थ निकेतन में तीन दिवसीय नो वन बिहाइंड, वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सामाजिक जुड़ावों को बढ़ावा देने के लिए योगदान प्रदान करना है। इसके साथ ही भारत सरकार के प्रयासों और स्वच्छ भारत मिशन को सहयोग और समर्थन भी प्रदान करना है।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद ने बताया कि इस शिखर सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार, निजी क्षेत्रों, मीडिया, खेल आदि के अलावा सभी संबंधित संस्थानों और संगठनों के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इन्हें 15 समूहों में वर्गीकृत किया जाएगा। इन 15 समूहों के सदस्यों को सतत् विकास लक्ष्य, संयुक्त राष्ट्र टीम के दिशा निर्देशों और विभिन्न समूहों के लिए तैयार किए जाएंगे। लीव नो वन बिहाइंड शिखर सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों से 250 से अधिक लोगो को आंमत्रित किया गया है। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और जीवा की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती ने भारत के विभिन्न राज्यों से आ रहे प्रतिभागियों का गंगा के पावन तट स्थित परमार्थ निकेेतन में सभी का स्वागत किया। स्वामी ने कहा कि लीव नो वन बिहाइंड शिखर सम्मेलन के माध्यम से संयुक्त रूप से किया गया यह प्रयास मानव और प्रकृति के कल्याण के नए मार्ग खोलेगा। परमार्थ गंगा आरती में सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण का संकल्प कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed