{"_id":"58a8acc34f1c1b5833d8958a","slug":"suspected-child-kidnaper-beaten-by-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा उठाने के शक में संदिग्ध को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा उठाने के शक में संदिग्ध को धुना
अमर उजाला ब्यूरो/ ऋषिकेश।
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परशुराम तिराहा पर खेल रहे बच्चों को टॉफी का लालच देकर बहलाफुसला रहे एक साध वेशधारी को लोगों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि हत्थे चढ़ा संदिग्ध बच्चों को उठाने का प्रयास कर रहा था। भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम शांतिनगर क्षेत्र में स्थित परशुराम तिराहा के पास खेल रहे बच्चों को एक साधु वेशधारी टॉफी चाकलेट का लालच देकर अपने पास बुला रहा था। आसपास के लोगों को उस पर संदेह हुआ।
विज्ञापन
लोग करीब पहुंचे तो वह सकपका कर जाने लगा, तभी भीड़ ने उसे दबोच लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस संदिग्ध को पकड़ कोतवाली ले गई। कोतवाल एसएस सामंत ने बताया कि हत्थे चढ़ा संदिग्ध खुद को लुधियाना, पंजाब का बता रहा है। उम्र 62 वर्ष है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोप पुष्ट होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन