फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Surpanakha dialogue and Khar and Dushan slaughter

Rishikesh News: राम ने किया खर और दूषण का वध

Wed, 18 Oct 2023 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Surpanakha dialogue and Khar and Dushan slaughter
Iश्रीराम लीला समिति की ओर से रायवाला में किया जा रहा रामलीला का मंचनI
विज्ञापन


श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में सूर्पनखा संवाद व खर और दूषण वध का मंचन किया गया। खरदूषण के अभिनय ने रामलीला पंडाल में बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतीतनगर के हनुमान चौक स्थित रामलीला मैदान में किया जा रहा रामलीला का मंचन।



महेंद्र राणा के निर्देशन में चल रही श्रीराम रामलीला मंचन के दौरान सूर्पनखा शादी का प्रस्ताव लेकर स्वयं भगवान राम के पास आती है और कहती है कि आप बहुत अच्छे हैं। मैं आपसे विवाह करना चाहती हूं। भगवान राम कहते हैं कि हम कुंवारे नहीं विवाहित हैं। बस एक नार व्रत रखते हैं। अपनी को छोड़ अन्य सबको माता या बहन समझते हैं।
विज्ञापन


फिर सूर्पनखा लक्ष्मण के पास जाती है। जिस पर लक्ष्मण उसकी नाक कान काट देते हैं। जब यह समाचार रावण को मिला तो उसने खर और दूषण को राम व लक्ष्मण से युद्ध कर उन्हें मारने के लिए भेजा। दोनों ओर से भंयकर युद्ध होता है। राम लक्ष्मण के हाथों खर और दूषण मारे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




खर का अभिनय करने वाले रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष पूरण मोधा और दूषण की भूमिका में ऋषिराम शर्मा ने अपनी अदाकारी से रामलीला पंडाल में बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला में करण मोर्या ने श्रीराम, रवि ने लक्ष्मण का किरदार निभाया। इस मौके कमेटी के अध्यक्ष एके सिंह, सचिव अजय साहू, कोषाध्यक्ष सुचित झा, गणेश रावत, गोपाल गिरि, अनिल डबराल, मुकेश भटट, राजेश, संतोष शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed