फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Students Sensitized About Eye Donation

Rishikesh News: छात्रों को नेत्रदान के प्रति किया जागरूक

Tue, 25 Aug 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 25 Aug 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Students Sensitized About Eye Donation
श्यामपुर। खैरीकलां स्थित निर्मल ज्ञान दान अकादमी में राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नेत्रदान के महत्व, कॉर्नियल ब्लाइंडनेस और नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों और तथ्यों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान की कॉर्निया कंसल्टेंट डॉ. रिचा धीमान ने विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक जागरूकता सत्र किया। उन्होंने नेत्रदान की आवश्यकता, इसके सामाजिक महत्व और जागरूकता फैलाने में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नेत्रदान से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में विद्यालय के 400 से अधिक विद्यार्थियों और 15 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महंत बाबा राम सिंह महाराज और संत बाबा जोध सिंह महाराज कार्यक्रम में मौजूद रहे। निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी की प्रिंसिपल डॉ. सुनीता शर्मा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed