फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Students receive First Responder training as part of Trauma Week

Rishikesh News: ट्राॅमा सप्ताह के तहत छात्र-छात्राओं को दिया फर्स्ट रिस्पांडर का प्रशिक्षण

Thu, 15 Oct 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 15 Oct 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Students receive First Responder training as part of Trauma Week
ऋषिकेश। विश्व ट्रॉमा सप्ताह के तहत बुधवार को एम्स ऋषिकेश ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें रक्तदान शिविर और फर्स्ट रिस्पांडर प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल थे। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। एम्स के ट्रॉमा सर्जरी विभाग की ओर से यह ट्रॉमा सप्ताह मनाया जा रहा है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक मीनू सिंह के मार्गदर्शन में अभियान चला। विभाग ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम किए। स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत केंद्रीय विद्यालय आईडीपीएल, निर्मल ज्ञान दान अकादमी श्यामपुर और एमआईटी ढालवाला में प्रशिक्षण हुआ। छात्रों को दुर्घटना में सुरक्षित प्रतिक्रिया देने और प्राथमिक सहायता की जानकारी दी गई। परिवहन विभाग के साथ फर्स्ट रेस्पोंडेंट कोर्स में ट्रॉमा प्रबंधन बताया गया। नर्सिंग स्टाफ को एडवांस ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट (एटीएलएस) प्रशिक्षण भी मिला। विभाग ने एक निशुल्क रक्तदान शिविर भी आयोजित किया। इसमें 40 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन समिति के सचिव मधुर उनियाल ने बताया कि ट्रॉमा प्रबंधन केवल अस्पताल तक सीमित नहीं है। संस्थान का प्रयास है कि दुर्घटना से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। शिविर में अभिनंदन सिंह, गौरव विज, अतुल कुमार, कमर आजम, रूबी, दलजीत कौर, अनीता रानी कंसल, बिप्लव, डीएनएस वंदना और शांतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed