फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Students learnt about tribal musical traditions

Rishikesh News: जनजातीय संगीत परंपराओं को विद्यार्थियों ने जाना

Fri, 02 May 2025 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Students learnt about tribal musical traditions
स्पिक मैके ने एसआरएचयू जौलीग्रांट में बस्तर बैंड की सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया। कलाकारों ने बस्तर क्षेत्र की जनजातीय संगीत परंपराओं से छात्रों को परिचित कराया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसआरएचयू के हिमालयन रिक्रिएशन क्लब एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से भारतीय सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फेमस बस्तर बैंड की सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कलाकारों ने छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय संगीत परंपराओं से रूबरू कराया।
विज्ञापन




एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को जनजातीय संगीत परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिला है। पद्मश्री अनूप रंजन पांडे ने बस्तर बैंड के बारे में जानकारी दी। कहा कि बैंड में मुरिया, डंडामी मड़िया, धुर्वा, भत्रा, मुंडा और हल्बा जैसे जनजातीय समुदाय के कलाकार जुड़े हैं। अब तक यह बैंड करीब 52 ग्राम कला समूहों से 10,000 से अधिक कलाकारों को जोड़ चुका है। देवी-देवताओं के स्वागत के लिए गाया जाने वाला गीत डोंकी पाटा की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान रिक्रिएशन क्लब की ओर से डॉ. हर्ष बहादुर, रूपेश महरोत्रा, अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed