फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Students discussed the topic why student union

Rishikesh News: छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए मंच उपलब्ध कराता है छात्रसंघ

Wed, 01 Nov 2023 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Students discussed the topic why student union
Iपं. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संवाद कार्यक्रम आयोजितI
विज्ञापन




उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ क्यों जरूरी विषय पर छात्रों ने की चर्चा



श्रीदेव सुमन विवि के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ क्यों जरूरी विषय पर आयोजित संवाद में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। यह छात्र-छात्राओं को अपनी समस्याओं को रखने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता है।



सोमवार को परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न छात्र संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसी छात्र संगठन में शामिल होने से सहभागिता की भावना के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियों की भी जानकारी होती है। साथ ही यह अनुभव करने का अवसर भी मिलता है कि अन्य छात्र कैसे कुछ स्थितियों को संभालते हैं। छात्रों का मानना था कि विवि परिसरों व कालेजों में छात्र संघ चुनाव होने चाहिए।
विज्ञापन








I विवि परिसरों और काॅलेज में छात्रसंघ जरूरी है। छात्रसंघ चुनावों से छात्र-छात्राओं में नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है। छात्रसंघ चुनावों में छात्र संगठन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। - प्रिंस शाह, बीए पंचम सेमेस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I- छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र प्रणाली को समझने का सबसे बेहतर माध्यम है। इससे छात्र को मतदान कर अपना नेतृत्व चुनने की व्यवस्था की खूबियों का पता चलता है। साथ ही लोकतांत्रिक प्रणाली का हिस्सा बनने की भावना जागृत होती है। - पूजा पांडे, बी कॉम पंचम सेमेस्टर
I

I
I

I
I

I- उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। छात्रसंघ यह सुनिश्चित करते हैं कि काॅलेज में अध्ययनरत छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल रही है या नहीं। जिसके लिए वह शुल्क अदा कर रहे हैं। - श्वाति मिश्रा, एमए प्रथम सेमेस्टरI






I- उच्च शिक्षण संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक माहौल तय करना भी छात्रसंघ का महत्वपूर्ण कार्य है। छात्रसंघ वह माध्यम है जिससे छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए उचित मंच पर रखा जाता है। उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव आवश्यक हैं। -रितिक पाठक, एमकॉम प्रथम सेमेस्टरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed