फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Strong wind along with rain cut off electricity in half

Rishikesh News: बारिश के साथ तेज हवा ने गुल की आधे शहर की बिजली

Tue, 17 Oct 2023 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Strong wind along with rain cut off electricity in half
अचानक मौसम के करवट बदलने से करीब आधे शहर की बिजली गुल हो गई। बारिश के साथ तेज हवा चली। इससे कई जगहों पर बिजली की लाइनों पर पेड़ और टहनियां गिरने से लाइनें टूट गईं। बिजली नहीं होने से घरों में टुल्लू पंप नहीं चलने से पेयजल का संकट भी झेलना पड़ा। ऊर्जा निगम को लाइनों से पेड़ और टहनियों को हटाकर आपूर्ति सुचारु करवाने में पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन




सोमवार तड़के चार बजे से बारिश होने के कारण तेज हवा चली। इससे कई क्षेत्रों में बिजली की लाइनों फाल्ट आ गया। सुबह 10 बजे से फिर तेज हवाएं चली और टीएचडीसी कॉलोनी परिसर, पशुुलोक बैराज, आम बाग, एम्स के सामने, श्यामपुर बाइपास मार्ग पर बिजली की लाइनों के ऊपर पेड़ और टहनियां टूटकर गिर गए। जिससे शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


सुबह से बिजली गुल होने से दिनभर डीजल जनरेटर और इन्वर्टर पर निर्भरता रही। शाम तक इन्वर्टर जवाब दे गए। व्यापारी और स्थानीय लोग ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन करते रहे। वहीं मुनि की रेती क्षेत्र में भी बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण दोपहर दो बजे से बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारी शाम छह बजे तक लाइनों को जोड़ने का कार्य करते रहे। विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन







टीएचडीसी कॉलोनी परिसर, पशुुलोक बैराज, आम बाग, एम्स के सामने, श्यामपुर बाइपास मार्ग पर बिजली की लाइनों पेड़ गिर गए। पेड़ों को हटाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद ही लाइनों को जोड़ा जाएगा और बिजली की आपूर्ति बहाल होगी। - शक्ति प्रसाद, ईई ऊर्जा निगम ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed