फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Strike to rebuild the square and change the statue

चौक का पुनर्निर्माण और प्रतिमा बदलने को दिया धरना

Wed, 12 Aug 2020 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Strike to rebuild the square and change the statue
अंबेडकर चौक का पुनर्निर्माण करने और प्रतिमा बदलने की मांग को लेकर धरना देते मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच की ओर से जयपाल जाटव के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित डॉ.भीमराव आंबेडकर चौक पर लगी प्रतिमा को लेकर धरना दिया गया। इस दौरान उन्होंने आंबेडकर चौक की दोबारा मरम्मत करने और डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा बदलने की मांग की।
विज्ञापन

मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव ने कहा कि निगम की ओर से रेलवे रोड स्थित आंबेडकर चौक पर चबूतरे के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। घटिया क्वालिटी की टाइल्स लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से बाबा साहब की जो प्रतिमा चौक पर स्थापित की गई है वह फाइबर की है। जिसका चेहरा बाबा साहेब से नहीं मिल रहा है। प्रतिमा में संविधान की किताब भी लटकी हुई है। प्रतिमा के ऊपर छतरी भी नहीं है। बरसात में गलकर प्रतिमा किसी भी वक्त गिर सकती है। उन्होंने बताया कि चबूतरे की दोबारा मरम्मत करने और बाबा साहब की प्रतिमा बदलने को लेकर नगर निगम को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि यदि नगर निगम की ओर से जल्द ही मांगे नहीं मानी जाती है तो वे जनप्रतिनिधियों के घर के बाहर धरना देंगे। धरना देने वालों में पूर्व पार्षद सुनील गोस्वामी, राजकुमार जाटव, मंगल सिंह, जतिन जाटव, लोरीक, पंकज जाटव, मनीष जाटव, अखिलेश राजभर, रमेश राजभर, शैलेश साहनी, कुमकुम सहनी, प्रदीप जाटव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed