फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Strike for martyr's memorial

शहीद स्मारक के लिए दिया धरना

Mon, 23 Nov 2020 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Strike for martyr's memorial
त्रिवेणी घाट पर धरना प्रदर्शन करते उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। उत्तराखंड आंदोलनकारियों के स्मारक को जेसीबी से तोड़ने के विरोध व स्व. इंद्रमणि बडोनी हॉल को उत्तराखंड के आंदोलनकारियों के लिए स्मारक के लिए दिए जाने की मांग को लेकर त्रिवेणी घाट पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को वरिष्ठ आंदोलनकारी सरोज डिमरी के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना के लिए हमारे आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व बलिदान दिया है, हमारी परिकल्पना ऐसे उत्तराखंड राज्य की थी जिसमें हमारी सांस्कृतिक विविधता परिवेश के साथ हमारे युवाओं को आर्थिक स्वावलंबन प्राप्त हो सकें, परंतु इसके उलट शहीद आंदोलनकारियों का स्मारक प्रशासन ने जेसीबी से तोड़ दिया। जो शहीद हुए आंदोलनकारियों का अपमान है। वरिष्ठ आंदोलनकारी ऊषा रावत व संजय शास्त्री ने कहा कि संपूर्ण उत्तराखंड प्रदेश में ऋषिकेश तहसील ही एक मात्र स्थान है। जहां शहीद राज्य आंदोलनकारियों का स्मारक तोड़ा गया, जोकि सरासर निंदनीय है। इस अवसर पर वेद प्रकाश शर्मा, विमला रावत, अटल सेना के अध्यक्ष शीलू पंत, कुसुम जोशी, वीरेंद्र सजवाण, ज्योति सजवाण, आशुतोष शर्मा, राकेश सेमवाल, युद्धवीर सिंह चौहान, बलवीर सिंह नेगी, श्रीकांता शर्मा, प्रेमा नौटियाल शर्मा, शीला ध्यानी, शांति, दर्शनी देवी नौटियाल, मुंबा देवी, इंदिरावती, कपिल गुप्ता, जयंती नेगी, महेश्वरी, सुभाष शर्मा, बीना कोठारी, सीमा नौटियाल, सुशीला शर्मा, सीमा नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed