फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Strengthen democracy by making youth vote

युवा वोट बनाकर लोकतंत्र को करें मजबूत : राजपाल खरोला

Fri, 03 Dec 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Strengthen democracy by making youth vote
25 चंद्रेश्वर नगर में मतदाताओं को जागरूक करते कांग्रेसी। - फोटो : RISHIKESH
कांग्रेस ने युवाओं के मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए पदयात्रा कर जनजागरूकता अभियान चलाया। न्यू चंद्रेश्वरनगर, त्रिवेणी कॉलोनी, दुर्गा मंदिर ,भैरव मंदिर क्षेत्रों में जाकर उन्होंने लोगों को जागरूक किया। 11 दिन तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने किया है। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने बताया कि 1 जनवरी 2022 तक यदि कोई युवा 18 वर्ष की आयु पूरा कर लेता है तो उसे मतदाता बनने का पूर्ण अधिकार है। इसके लिए उसे कुछ तरीकों से मतदाता बनाया जा सकता है। वोटर हेल्पलाइन डाउनलोड करके www.voterportal.eci.gov.in Øæ www.nvsp.in पर लाग इन कर मतदाता सहायता केंद्र के माध्यम से और बूथ लेवल ऑफिसर की सहायता से वह मतदाता बन सकता है। इस मौके पर पुष्पा मिश्रा, शकुंतला शर्मा, मधु मिश्रा, परमेश्वर राजभर, दीनदयाल राजभर, सुदर्शन यादव, राजेश राजभर, मनीष शर्मा, सरोज देवराडी, सोनू पांडेय, दीपक धमान्दा, दीनदयाल राजभर, परमेश्वर राजभर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed