फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Stone fell from the mountain, scooter rider women and men injured

पहाड़ से पत्थर गिरा, स्कूटर सवार महिला-पुरुष घायल

Tue, 23 Nov 2021 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Stone fell from the mountain, scooter rider women and men injured
ऋषिकेश। बदरीनाथ-ऋषिकेश हाइवे पर एक स्कूटर सवार पुरुष और महिला पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्यासी चौकी की पुलिस ने घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिला-पुरुष की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पौड़ी कार्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मी और महिला एजेंट देहरादून से पौड़ी जा रहे थे। सिंगटाली से कुछ दूरी पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगा। जब तक स्कूटर सवार संभल पाते तब तक वे पत्थर की चपेट में आ गए। इस दौरान दोनों के सर पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची ब्यासी पुलिस ने दोनों घायलों को एक निजी वाहन से एसपीएस राजकीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान सुनील रावत (45) पुत्र मातबर सिंह निवासी लक्ष्मीनारायण मार्ग पौड़ी और बबीता (34) पत्नी प्रमोद नेगी निवासी पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed