फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Stationary car hit by another car; four injured.

Rishikesh News: खड़ी कार में दूसरी कार ने टक्कर मारी, चार घायल

Wed, 01 Jul 2026 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Stationary car hit by another car; four injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौलीग्रांट। भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे पर एनटीआरओ के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार को रानीपोखरी की तरफ से आ रही दूसरी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टक्कर मारने वाली कार में सवार कुल चार लोग घायल हो गए।
घायलों को चौकी पुलिस द्वारा जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों को मामूली चोटें और दो को कुछ अधिक चोटें आई हैं। हालांकि सभी खतरे से बाहर बताए गए हैं। सुबह करीब 11 बजे एनटीआरओ के सामने सड़क किनारे एक कार चालक अपनी कार खड़ी कर एक टेंपो ट्रैवलर को स्टैपनी खोलने में मदद कर रहा था। उस वक्त खड़ी कार में कोई भी सवार नहीं था। तभी रानीपोखरी की तरफ से आ रही कार द्वारा खड़ी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी गई। जिससे टक्कर मारने वाली कार में सवार कुल चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। सूचना पाकर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर मारने वाली कार में सवार विवेक नेगी पुत्र विजय सिंह नेगी निवासी नागाघेर, रानीपोखरी को हल्की खरोंच आई। शिवम पांडे पुत्र हरि नारायण पांडे ग्राम व पो मलाऊं, गोरखपुर को हल्की चोटें आई हैं। शुभम सिल्सवाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिल्सवाल निवासी मौजा रानीपोखरी के हाथ में चोट आई है। वहीं नवीन कुमाई पुत्र बेसक कुमाई निवासी रानीपोखरी चौक के सिर और पैर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुकेश ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार के नंबर पर जब ऑनलाइन सर्च किया गया तो कार के कई चालान किए जा चुके हैं। जिससे पता चलता है कि कार द्वारा पहले भी कई बार यातायात नियमों का पालन नहीं किया गया है। चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठाणी ने कहा कि तहरीर मिलने पर संबंधित कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed