Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   he has been discharged from the hospital

हाथी का हमला: हेलमेट ने बचाई पूर्व फौजी की जान, अस्पताल से मिली छुट्टी

Sat, 14 Nov 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 14 Nov 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
he has been discharged from the hospital
- सिर कुचलने का किया था प्रयास, हेलमेट के कारण हाथी का पैर फिसलकर कंधे पर लगा
विज्ञापन

चंद्रमोहन कोठियाल
जौलीग्रांट। भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे पर बुधवार शाम हाथी के खौफनाक हमले में बाल-बाल बचे बाइक सवार की जान हेलमेट के कारण बच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो की जब पड़ताल की गई, तो पीड़ित की पहचान बड़ोवाला (जामुनवाली लाइन) निवासी गजेंद्र सिंह रावत (48) के रूप में हुई। गनीमत रही कि गंभीर चोटें नहीं आईं और शुक्रवार शाम सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
गजेंद्र रावत दो पैरा स्पेशल फोर्स में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं और वर्तमान में पीएनबी (पशुलोक, ऋषिकेश) में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट टी-प्वाइंट और एनटीआरओ के बीच हाईवे पर अचानक उनके सामने एक हाथी आ गया। गजेंद्र की बाइक हाथी से टकराई और वह सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

हादसे के दौरान हाथी ने उनके सिर पर पैर रखकर कुचलने का प्रयास किया, लेकिन गनीमत रही कि गजेंद्र ने हेलमेट पहना हुआ था। हेलमेट के कारण हाथी का पैर फिसल गया और सीधा उनके कंधे पर जा लगा, जिससे उन्हें केवल मामूली चोटें ही आईं। किसी तरह घर पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे और झाड़ियों ने बढ़ाया खतरा
हादसे के बाद क्षेत्र में हाईवे की बदहाली का मुद्दा फिर गरमा गया है। पीड़ित गजेंद्र रावत का कहना है कि डिवाइडर के बीच उगे घने पेड़-पौधों और अंधेरे के कारण उन्हें दूसरी तरफ से आता हुआ हाथी दिखाई ही नहीं दिया। वहीं, बीडीसी पंकज रावत, ग्राम प्रधान भरत नेगी और सभासद ईश्वर रौथाण ने बताया कि जौलीग्रांट पुलिस चौकी से लेकर टी-प्वाइंट तक करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में दोनों ओर घना जंगल है, इसके बावजूद यहां स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी लगातार इस खतरे को उजागर कर संबंधित अधिकारियों तक जनता की आवाज पहुंचा रहा है।

हाईवे पर संबंधित विभाग को तत्काल स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करनी चाहिए। थानो और बड़कोट दोनों वन रेंज की टीमें इस मार्ग पर लगातार गश्त कर रही हैं। वाहन चालकों से भी अपील है कि वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग पर कम गति से ही वाहन चलाएं। - एनएस डोभाल, रेंजर, थानो वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed