फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   State agitators protest against the government

राज्य आंदोलनकारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
State agitators protest against the government
ऋषिकेश। 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण न मिलने से नाराज राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। राज्य आंदोलनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज एक समान पेंशन और 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण समेत विभिन्न मांगों पर जल्द कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने तहसील परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सदस्यों ने कहा राज्य निर्माण में आंदोलकारियों की अहम भूमिका रही है। इसके बावजूद राज्य के अस्तित्व में आने के दो दशक बाद भी राज्य आंदोलकारियों की एक समान पेंशन, राज्य निर्माण सेनानी घोषित करने, राज्य आंदोलनकारियों का चिह्निीकरण, शासनादेशों में वैधानिक छूट जैसी मांगों जस की तस हैं। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को लेकर भी सरकार गंभीर नहीं है। राज्य आंदोलनकारियों ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, महामंत्री डीएस गुसाईं, उपाध्यक्ष गंभीर सिंह मेवाड़, उपाध्यक्ष युद्धवीर चौहान, मुन्नी ध्यानी, ज्ञानी नेगी, गुड्डी देवी, उर्मिला डबराल, उषा गुप्ता, दर्शनी रावत, जया डोभाल, यशोदा, रोशनी, कृष्णा, सुशीला पोखरियाल, सुरती भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed