फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Standards have been ignored in the work of laying wire

Rishikesh News: चंद्रभागा नदी के किनारे तारजाल निर्माण में मानकों की अनदेखी

Thu, 23 Nov 2023 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Standards have been ignored in the work of laying wire
Iतारजाल को लोहे के एंगल से कसने के लिए नट-बोल्ट की जगह जीआई तार से जुगाड़ कर बांधा
विज्ञापन

I

I
I

I1.85 किमी क्षेत्र में 96 लाख रुपये की लागत से लगाया है तारजालI

चंद्रभागा नदी के किनारे करीब पौने दो किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में तारजाल लगाने के कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर की ओर से यह कार्य किया गया है। एंगल से तारजाल को कसने के लिए नट-बोल्ट की जगह जीआई तार से बांध दिया है। इससे स्थानीय लोग कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।



अक्तूबर के शुरुआत में सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर ने 96 लाख रुपये की लागत से चंद्रभागा नदी किनारे ढालवाला से चौदहबीघा तक 1.85 किलोमीटर तारजाल लगाया था। तारजाल की ऊंचाई करीब आठ फीट है। ताल को सपोर्ट देने के लिए सीमेंट में एंगल लगाए गए हैं। एंगल को तारजाल से कसने के लिए 1.85 किलोमीटर क्षेत्र में नट-बोल्ट की जगह बारीक जीआई तार से बांध दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जाल को जिस बारीक जीआई तार से बांधा गया है वह जंक लगने के बाद टूट जाएगा। ऐसे में एंगल और तारजाल अलग-अलग हो जाएगा।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iसिंचाई विभाग नरेंद्रनगर की ओर से चंद्रभागा नदी के किनारे जो तारजाल लगाने का काम किया गया है वह सरकारी बजट की बंदरबांट है। अधिकारियों को मानक के अनुसार काम करना चाहिए। जल्द ही मानक के अनुसार काम नहीं होता है तो सेवानिवृत राजकीय पेंशनर्स सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर के ईई के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। - शूरवीर सिंह चौहान, अध्यक्ष राजकीय सेवानिवृत पेंशनर्स संगठन ढालवाला मुनि की रेती
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iचंद्रभागा नदी किनारे सिंचाई विभाग की ओर से कार्य कराया जा रहा है। यदि तारजाल को एंगल से बांधने के लिए बारीक तार लगाई गई है तो उसे वेल्डिंग करवाकर मजबूत करवाया जाएगा। गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा। - कमल सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग नरेंद्रनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed