फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   SRHU scientists include top two percent of world's scientists

एसआरएचयू के दो वैज्ञानिक दुनिया के शीर्ष दो फिसदी वैज्ञानिकों में शामिल

Fri, 06 Nov 2020 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
SRHU scientists include top two percent of world's scientists
डॉ. सीएस नौटियाल - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी के नाम विश्वस्तरीय उपलब्धि दर्ज हुई है। यूनिवर्सिटी में सेवाऐं दे रहे डॉ. प्रकाश कैशवय्या और और डॉ. सीएस नौटियाल को दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। अमेरिका कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों के डाटा का विश्लेषण कर यह रैकिंग जारी की है। एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। विद्यार्थी शीर्ष वैज्ञानिकों के अनुभवों का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

विश्लेषण में एक लाख वैज्ञानिक शामिल
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया की ओर से मुख्य रूप से 22 शोध क्षेत्रों में वैज्ञानिकों के डाटा बेस का विश्लेषण किया गया। दुनिया भर के एक लाख वैज्ञानिक शामिल हुए यरोलॉजी और नेफ्रोलाजी के क्षेत्र में भारत के सात वैज्ञानिकों को शामिल किया। जिसमें एसआरएचयू के डॉ. प्रकाश कैशवय्या जबकि माइक्रोबॉयोलॉजी के क्षेत्र में कुल 13 वैज्ञानिकों को शामिल किया। जिसमें डॉ. सीएस नौटियाल को दुनिया के शीर्ष दो फीसदी भारतीय वैज्ञानिकों में शामिल किया गया।
विज्ञापन

डॉ. प्रकाश कैशवय्या को मिला यूरो और नेफ्रोलाजी के क्षेत्र में सम्मान
डोईवाला। आईआईटी मद्रास से बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ सांइस किया। बाये मेडिकल शोध पत्र के क्षेत्र में पीएचडी की। शरीर विज्ञान के क्षेत्र में एमएस किया। 15 साल अकेडमिक रिसर्च के बाद अमेरिका के शिकागो में बैकस्टर हैल्थकेयर कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट बन गए। उन्हें कई राष्ट्रीय योग्यता छात्रवृत्ति और प्रतिष्ठित पुरूस्कार मिल चुके है। डॉ. कैशवय्या एचआईएचटी के संस्थापक डॉ. स्वामीराम के अनुयायी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सीएस नौटियाल को माइक्रोबायलाजी के क्षेत्र में मिला सम्मान
डोईवाला। एसआरएचयू में बतौर सांइटिफिक एडवाइजर के पद पर सेवा दे रहे है। साल 1977 में वनस्पति विज्ञान में एमएससी के करने के बाद पीएचडी की। दून विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। उन्हें रिसर्च एंड डवलपमेंट के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। एसआरएचयू के रिसर्च और डेवलपमेंट कार्य को मजबूत करने की योजना बना रहे है। अगले चार-पांच सालों में पेटेंट, प्रकाशन और प्रौद्योगिकी के निर्माण की उम्मीद है।

डॉ. प्रकाश के सवैया ।

डॉ. प्रकाश के सवैया ।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed