{"_id":"62499a3fd6720006554f54f1","slug":"sporting-wire-of-laxman-jhula-bridge-broken-movement-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला पुल का सपोर्टिंग तार टूटा, राहगीरों में अफरातफरी, आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला पुल का सपोर्टिंग तार टूटा, राहगीरों में अफरातफरी, आवाजाही बंद
Mon, 04 Apr 2022 04:38 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 04 Apr 2022 04:38 PM IST
सार
लक्ष्मण झूला पुल के तपोवन की साइड बजरंग सेतु का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर बजरंग सेतु का निर्माण किया जा रहा है वहां पर पुल निर्माण के लिए पिलर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला पुल का सपोर्टिंग तार टूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगगनरी ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला पुल का सपोर्टिंग तार अचानक टूटने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर लोनिवि की टीम आनन फानन में मौके पर पहुंची। लोनिवि के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से पुलिस को दोनों ओर से आवाजाही के लिए बंद कर दिया। वहीं लोनिवि टीम पुल की सपोर्टिंग तार की मरम्मत में जुट गई। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि तार टूटा नहीं, बल्कि उसे बदला जा रहा है।
विज्ञापन
लक्ष्मण झूला पुल के तपोवन की साइड बजरंग सेतु का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर बजरंग सेतु का निर्माण किया जा रहा है वहां पर पुल निर्माण के लिए पिलर बनाए जा रहे हैं। रविवार सुबह नए पुल की निर्माण साइट के पास छह बजे अचानक लक्ष्मण झूला पुल का सपोर्टिंग तार (विंड केबल) टूट गया। तार टूटते ही पुल से आवागमन कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों को लोनिवि नरेंद्रनगर के अधिकारियों को पुल का सपोर्टिंग तार टूटने की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद दोपहर एक बजे लोनिवि के अधिकारी श्रमिकों के साथ मौके पर पहुंचे। पुल पर पर्यटकों की आवाजाही रोकने के लिए थाना मुनिकीरेती और थाना लक्ष्मण झूला को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही रोक दी। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने टूटी हुई सपोर्टिंग केबल को बदलना शुरू किया। तार बदलने जाने का काम जारी है।
विज्ञापन