{"_id":"6a6b57073abe7d6f6509c85d","slug":"special-arrangements-for-women-along-the-travel-route-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-144414-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: यात्रा मार्ग पर महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: यात्रा मार्ग पर महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम
Thu, 30 Jul 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ढालवाला। नीलकंठ कांवड़ यात्रा में लगातार बढ़ रही महिला श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इस वर्ष प्रशासन और नगर निकायों ने विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। नगर पालिका मुनि की रेती और नगर पंचायत तपोवन की ओर से ढालवाला, भद्रकाली और तपोवन क्षेत्र में महिलाओं के लिए पिंक एवं बायो टॉयलेट स्थापित किए गए हैं।
प्रशासन के अनुसार नीलकंठ मार्ग पर पांच, ढालवाला-भद्रकाली मार्ग पर सात तथा तपोवन में एक पिंक बायो टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। सभी टॉयलेट में नियमित साफ-सफाई और 24 घंटे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मेरठ (उत्तर प्रदेश) से आई महिला कांवड़िया रीता देवी ने बताया कि पहले यात्रा के दौरान महिलाओं को शौचालय की सुविधा नहीं मिलती थी और जंगल का सहारा लेना पड़ता था, जिससे असुरक्षा की भावना बनी रहती थी।
इस बार पिंक टॉयलेट बनने से काफी राहत मिली है। प्रशासन का कहना है कि हर वर्ष महिला कांवड़ियों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। नगर पालिका ढालवाला मुनि की रेती के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आगे और भी टॉयलेट स्थापित किए जाएंगे, ताकि महिला श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।