{"_id":"67d72982e2a7cca4c704f97f","slug":"sonu-nigam-reached-shri-ram-tapasthali-ashram-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-642063-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: श्री राम तपस्थली आश्रम पहुंचे बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम, गंगा तट पर की मौन साधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: श्री राम तपस्थली आश्रम पहुंचे बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम, गंगा तट पर की मौन साधना
Mon, 17 Mar 2025 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 17 Mar 2025 04:51 PM IST
सार
सोनू निगम ने श्री राम तपस्थली आश्रम में पहुंचकर शांतिपूर्वक मां गंगा की पूजा-अर्चना कर मौन साधना की। आश्रम में उन्होंने भगवान श्री राम की तपस्थली राम गुफा, सनकादिक गुफा और हनुमान शिला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
बॉलीवुड गायक सोनू निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड गायक सोनू निगम ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम तपस्थली आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने संतों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। आनंद घाट पर बैठकर उन्होंने मौन साधना की। मां गंगा किनारे मौन साधना कर उन्हें अपार खुशी प्राप्त हुई, जिसका उन्होंने संतों के साथ बातचीत में जिक्र किया।
विज्ञापन
तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि सोनू निगम ने श्री राम तपस्थली आश्रम में पहुंचकर शांतिपूर्वक मां गंगा की पूजा-अर्चना कर मौन साधना की। आश्रम में उन्होंने भगवान श्री राम की तपस्थली राम गुफा, सनकादिक गुफा और हनुमान शिला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Dehradun: आईफा अवॉर्ड जीतने के बाद देहरादून पहुंचे जुबिन नौटियाल, एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने घेरा, भव्य स्वागत
विज्ञापन
सोनू निगम ने बताया कि उनका जीवन धन्य हो गया है। महामंडलेश्वर महावीर दास और महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने सोनू निगम को पुष्पहार उत्तरीय, तुलसी की माला, गोमुख का पवित्र जल भेंटकर उनकी दीर्घायु और पूरे विश्व में संगीत के माध्यम से भारत का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। साधना के बाद उन्होंने भगवान का प्रसाद भी ग्रहण किया।