फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jubin Nautiyal received a grand welcome in Dehradun after winning IIFA award Read All Updates in hindi

Dehradun: आईफा अवॉर्ड जीतने के बाद देहरादून पहुंचे जुबिन नौटियाल, एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने घेरा, भव्य स्वागत

Thu, 13 Mar 2025 05:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Mar 2025 05:39 PM IST
सार

आईफा अवॉर्ड जीतने के बाद सिंगर जुबिन नौटियाल देहरादून पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन
Jubin Nautiyal received a grand welcome in Dehradun after winning IIFA award Read All Updates in hindi
एयरपोर्ट पर जुबिन नौटियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आईफा) अवार्ड में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचने पर जुबिन नौटियाल का भव्य स्वागत किया गया। देहरादून एयरपोर्ट पर उनके सैकड़ो प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद जुबिन नौटियाल एयरपोर्ट से अपने घर देहरादून को रवाना हुए।

विज्ञापन


विज्ञापन


जुबिन नौटियाल एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। गले में गेंदे के फूल की माला पहने जुबिन नौटियाल हाथ जोड़ते हुए देहरादून एयरपोर्ट के टर्मिनल से बाहर निकले। इसके बाद उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। काफी देर तक प्रशंसक उनके साथ फोटो और सेल्फी लेते रहे। इसके बाद वह देहरादून अपने घर को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुबिन नौटियाल को राजस्थान, जयपुर में आयोजित आईफा अवॉर्ड में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला है। उन्हें यह पुरस्कार फ़िल्म आर्टिकल फिल्म 370 के गीत दुआ के लिए दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident: मर्सिडीज में भांजे को सैर कराने निकला था मामा, चार मजदूरों के लिए काल बनी कार, गिरफ्तार

अवार्ड लेते समय जुबिन ने कहा था कि यह अवॉर्ड  उनके प्रशंसकों व उनके परिवार को समर्पित है। जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया है। उस वक्त कार्यक्रम के उनके माता-पिता भी मौजूद थे। यह उनके करियर का दूसरा आईफा अवार्ड बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed