फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sometimes the server is down and sometimes the printer malfunctions in banks

Rishikesh News: सर्वर डाउन तो कभी प्रिंटर में खराबी... ये चल क्या रहा है

Fri, 05 Jul 2024 06:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Sometimes the server is down and sometimes the printer malfunctions in banks
ऋषिकेश और यमकेश्वर क्षेत्र के बैंकों में कभी सर्वर डाउन तो कभी प्रिंटर में खराबी बनी रहती है। इससे खाताधारकों का समय तो जाया जा ही रहा है, उन्हें जरूरत पर रुपये व सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। भारतीय स्टेट बैंक की स्वर्गाश्रम शाखा में एक महीने से कभी सर्वर डाउन तो कभी कंप्यूटर सिस्टम में खराबी है। यही हाल उत्तराखंड ग्रामीण बैंक दिउली का भी है। यहां 20 दिन से प्रिंटर खराब है। ऐसे में न नई पासबुक बन पा रही है और न ही स्टेटमेंट छप रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की स्वर्गाश्रम शाखा में यमकेश्वर और द्वारीखाल ब्लॉक के कई पेंशनर और सामान्य लोगों के खाते हैं। कई बार पेंशनर और अन्य लोग अपनी नई पासबुक बनवाने, खाते में हुए लेनदेन के स्टेटमेंट के लिए बैंक जाते हैं। बैंक पहुंचने पर पता चलता है कि सर्वर डाउन है। कई घंटे इंतजार करने के बाद सर्वर ठीक नहीं हो पाता। इससे लोग खाली हाथ वापस चले जाते। कई बार बैंक का इंटरनल प्रिंटर और कंप्यूटर सिस्टम खराब हो जाता है। खाताधारकों को ऐसी जानकारी दे दी जाती है जिससे उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। यमकेश्वर निवासी दीपक कपरुवाण, सुमित सिंह, अरविंद ने बताया कि एक महीने से दूर-दूर के गांवों से आ रहे खाताधारक खाली हाथ लौट रहे हैं। गांव से दूसरे दिन आने से उन्हें किराया खर्च कर आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

---------
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक दिउली में 50 गांवों के खाताधारक
यमकेश्वर के दिउली स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा में 20 दिन से प्रिंटर खराब है। दूर गांवों से बैंक आने वाले लोग पासबुक में एंट्री नहीं करवा पा रहे हैं न ही नई पासबुक बन रही है। बैंक में यमकेश्वर विकासखंड की न्याय पंचायत गुमाल गांव, न्याय पंचायत नीलकंठ और न्याय पंचायत नौगांव के करीब 50 गांवों के लोग आते हैं। बैंक में प्रिंटर खराब होने से कई लोग पूरा दिन खर्च कर बेरंग लौटने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय निवासी बुद्धि सिंह, पितांबर दत्त, धीरज राणा ने बताया कि बैंक के अधिकारी प्रिंटर ठीक नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बैंक मैनेजर ही बने कैशियर
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक दिउली में तैनात कैशियर की पदोन्नति होने के कारण करीब 15 दिन से पद खाली चल रहा है। इस पद पर अभी तक नई तैनाती नहीं हो पाई है। ऐसे में बैंक मैनेजर को ही कैशियर का काम देखना पड़ रहा है।

------
एसबीआई स्वर्गाश्रम में सर्वर डाउन होने, प्रिंटर न चलने की समस्या जल्द दुरुस्त कराई जाएगी। - वैभव अग्रवाल, प्रबंधक, एसबीआई, स्वर्गाश्रम
-----
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक दिउली में खराब प्रिंटर को ठीक करवाया जा रहा है। एक-दो दिन में प्रिंटर ठीक हो जाएगा। - नितिन डोभाल, प्रबंधक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक दिउली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed