{"_id":"61366fba8ebc3eca726e2dc7","slug":"solar-fencing-will-be-installed-on-alternate-route-rishikesh-news-drn389628785","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैकल्पिक मार्ग पर लगाई जाएगी सोलर फेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैकल्पिक मार्ग पर लगाई जाएगी सोलर फेंसिंग
विज्ञापन
रानीपोखरी जाखन नदी में वैकल्पिक मार्ग पर ह्यूम पाईप बिछाते लोनिवि।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। रानीपोखरी स्थित जाखन में नदी के वैकल्पिक मार्ग (काजवे) के पास दोनों ओर वन विभाग हाथी को रोकने के लिए खाई खोदेगा। खाई के पास सोलर फेंसिंग भी लगाई जाएगी।
वन विभाग के थानो रेंजर नत्थीलाल डोभाल ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग के दोनों ओर हाथियों को रोकने के लिए 500 मीटर क्षेत्र में दो मीटर चौड़ी और डेढ़ मीटर गहरी खाई खोदी जाएगी। इसका प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। अधिकारियों की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। वहीं ऊर्जा निगम की ओर से भी वैकल्पिक मार्ग के किनारे बिजली की तार बिछाने काम शुरू कर दिया गया है। इस मार्ग के किनारे करीब 20-25 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
रोडेवज बसें नहीं जा पाई रानीपोखरी के रास्ते
रानीपोखरी में बनाए जा रहे वैकल्पिक मार्ग की रोडवेज के अधिकारियों की ओर जांच न करने के कारण सोमवार को इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो पाया। सोमवार शाम को रोडवेज के अधिकारी मौके पर पहुंचकर रास्ते की जांच करने गए थे। बताया जा रहा है मुख्यालय के आदेश मिलने के बाद मंगलवार दोपहर तक रोडवेज बसों का संचालन हो सकेेगा।