फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Society must unite against drug abuse: Governor

नशे के खिलाफ समाज को एकजुट होना होगा: राज्यपाल

Mon, 05 Oct 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 05 Oct 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Society must unite against drug abuse: Governor
हर्रावाला। नशे के खिलाफ अब सिर्फ कार्रवाई नहीं, पूरे समाज की एकजुटता जरूरी है। परिवार से लेकर स्कूल-कॉलेज और समाज तक हर किसी को इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी होगी। यह बातें राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित युवा संवाद में कहीं।
विज्ञापन

सोमवार को सजग इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कहा कि सरकार, समाज, देश और प्रत्येक व्यक्ति की सोच होनी चाहिए कि हम नशे के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ें। संवाद से ही समाधान मिलेगा। कई बार युवा गलतफहमियों के कारण नशे की ओर चले जाते हैं। इसलिए युवाओं को सही जानकारी और सकारात्मक दिशा देना जरूरी है। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी समेत शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed