इनरव्हील क्लब की ओर से तीज महोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्नेहलता जैन और रितु असूजा तीज क्वीन चुनी गई। इसके अलावा तीज महोत्सव के साथ ही फ्रैंडशिप डे मनाया गया। सभी महिलाओं ने एक दूसरे के हाथों पर फ्रैंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती निभाने का वादा किया। क्लब सचिव आरती अग्रवाल ने फ्रैंडशिप डे के महत्व के बारे में जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष मीनू डंग और क्लब सदस्य डॉ. रितु प्रसाद ने अनाथों को अपनाने और उन्हें एक अच्छा जीवन देने के बारे में प्रेरक भाषण दिया।
उन्होंने बताया कि इनरव्हील क्लब हर संभव कार्य करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर सविता शर्मा, ममता अग्रवाल, रेखा नागलिया, गीत धीर, परवीन मलिक, सुशीला राणा, हेमा गुलाटी, सीमा अग्रवाल, वीना शर्मा, चारु कोठारी, वर्षा खन्ना, निवेदिता श्रीवास्तव, डॉ. मधु, अंजू मित्तल, पूजा गुप्ता, रितु अग्रवाल, रश्मि आदि मौजूद थे।