{"_id":"6266b8db5b8cab53304c069f","slug":"smuggler-caught-with-14-boxes-of-country-liquor-rishikesh-news-drn4099903136","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 पेटी देशी शराब के साथ तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 पेटी देशी शराब के साथ तस्कर दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के चंद्रेश्वर नगर में आबकारी विभाग ने एक छापेमारी कर एक तस्कर को रंगे हाथों शराब सप्लाई करते पकड़ा। आरोपी की कार से आबकारी विभाग को देसी शराब की 14 पेटी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं तस्करी के लिए प्रयोग की गई कार को सीज कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के चंद्रेश्वर और मायाकुंड अवैध शराब बिक्री के गढ़ बन गए है। यहां हर गली और नुक्कड़ पर तीसरी-चौथी दुकान में खुलेआम शराब बिकती है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि उनको काफी दिनों से चंद्रेश्वर नगर में शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी। सोमवार सुबह 11 बजे मुखबिर से एक तस्कर के भारी मात्रा में देशी शराब के साथ चंद्रेश्वर नगर पहुंचने की सूचना मिली। करीब दो बजे शराब तस्कर चंद्रेश्वर नगर पहुंचा। तस्कर शराब बांटने के लिए निकल ही रहा था कि टीम ने उसको रंगे हाथों पकड़ लिया। जब कार की तलाशी ली तो कार से देशी शराब की 14 पेटी बरामद हुई। आबकारी निरीक्षण प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि आरोपी की पहचान कमल सिंह रावत निवासी छिद्दरवाला के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह देहरादून से शराब लेकर आ रहा था।