फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Smack addiction made woman drug paddler

स्मैक की लत ने महिला को बना दिया ड्रग पैडलर

Tue, 05 Apr 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Smack addiction made woman drug paddler
स्मैक के नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए एक महिला ने दूसरों को सूखा जहर बेचना शुरू कर दिया। लेकिन महिला चंद्रभागा पुल के पास एक होटल के बाहर 7.65 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। महिला को स्मैक सप्लाई करने वाली दो अन्य महिलाओं की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि नारकोटिक्स ड्रग्स की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। सोमवार को त्रिवेणी घाट चौकी इंचार्ज जगत सिंह चंद्रभागा पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उनको माथे पर तिलक लगाए और गले में रुद्राक्ष की माला पहने एक महिला संदिग्ध अवस्था में एक होटल के बाहर घूमती नजर आई। पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो वह बुरी तरह से घबरा गई। चौकी इंचार्ज के निर्देश पर महिला सिपाही मित्रा ने महिला की तलाशी ली। महिला के पास से पुलिस को 7.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान प्राची उर्फ सपना निवासी मंदाकिनी विहार, ब्राह्मण वाला खाला, गली नंबर 4, सहस्त्रधारा रोड, थाना रायपुर, जिला देहरादून के रूप में हुई। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जेल में महिला ड्रग पैडलरों के गिरोह में हुई शामिल
आरोपी ड्रग पैडलर प्राची उर्फ सपना ने बताया कि सितंबर 2021 में रायपुर थाना क्षेत्र में स्मैक के मामले में जेल गई थी। जेल में उसकी मुलाकात रेखा साहनी निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश से हुई। रेखा एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल में थी। वह लंबे समय से ऋषिकेश में स्मैक की तस्करी और बिक्री का काम कर रही थी। यहां रेखा ने उसकी मुलाकात रवीना निवासी नंदू फार्म, ऋषिकेश से कराई। रेखा भी ऋषिकेश क्षेत्र में काफी समय से स्मैक, चरण और गांजे की तस्करी और बिक्री कर रही है। प्राची ने बताया पहले रेखा और रवीना जमानत के बाद जेल से बाहर आई। इसके बाद दोनों ने उसकी जमानत करवाई। जमानत मिलने के बाद पहले वह रवीना और फिर होली के दिन से रेखा के घर पर रह रही थी। रेखा उसको स्मैक भी पिलाती थी। आरोपी प्राची ने बताया कि आज व घर वापसी के दौरान ड्रग लेकर जा रही थी, तक तक पुलिस ने उसको दबोच लिया। हालांकि पुलिस का मानना है कि प्राची चंद्रभागा पुल के पास ड्रग बेच रही थी। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि प्राची को ड्रग सप्लाई करने वाली दोनों महिला रेखा और रवीना दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed