फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Slip two young men killed by train

ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत

Sun, 29 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Sun, 29 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Slip two young men killed by train
रायवाला मोतिचूर रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से गिरकर यात्री के मौत के बाद जमा भीड़। - फोटो : amar ujala

रायवाला थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। एक की शिनाख्त हुई है, जबकि दूसरे का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।    

विज्ञापन

 
घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार दोपहर शताब्दी एक्सप्रेस जैसे ही मोतीचूर फाटक के पास पहुंची तभी एक युवक चपेट में आ गया। घटना की सूचना फाटक पर मौजूद रेलवे कर्मी ने रायवाला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन


      
पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त सुमित नेगी (24) पुत्र मोहन सिंह नेगी निवासी काशीरामपुर मल्ला, कोटद्वार के रूप में हुई है। सूचना पर देर शाम परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सुमित घर से हिमाचल प्रदेश घूमने की बात कहकर निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


     
वहीं, देर शाम रायवाला रेलवे फाटक के समीप ऋषिकेश से आ रही हेमकुंड एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


रायवाला पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र (28) वर्ष के आसपास है। एक्सप्रेस की चपेट में आने से धड़ से नीचे का हिस्सा कट गया था और सिर पर गंभीर चोट लगी है। शिनाख्त के लिए आसपास के थाना और चौकी में वायरलेस से संदेश प्रसारित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed