फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   SK Verma held a joint meeting with officials at the

Rishikesh News: सीवरेज योजना के क्रियान्वयन पर की चर्चा

Sat, 17 Feb 2024 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
SK Verma held a joint meeting with officials at the
Iपेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक ने अधिकारियों के साथ की बैठकI
विज्ञापन


पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक अनुरक्षण एवं निर्माण (इकाई गंगा) एसके वर्मा ने अधिकारियों के साथ मिलकर पेयजल निगम कार्यालय में संयुक्त बैठक की। बैठक में नमामि गंगे योजना के तहत नगरीय एवं अर्धनगरीय सीवरेज योजना के क्रियान्वयन के प्रयासों को धरातल पर गतिमान करने के लिए योजना से पूर्व की स्थिति पर चर्चा की गई।



शुक्रवार को बैठक में नमामि गंगे जिला क्रियान्वयन समिति जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान ने कहा कि नगरीय एवं अर्धनगरीय क्षेत्र में सीवरेज प्रणाली के क्रियान्वयन से पूर्व भविष्य में संभावित समस्याओं के निदान के लिए प्रीवेंटिव मेजर्स (निवारक उपायों) पर चर्चा किया जाना आवश्यक है। स्थानीय लोगों के सुझाव भी क्रियान्वयन से पूर्व लिए जाने चाहिए।
विज्ञापन


योजना की सफलता के लिए आगामी तीस वर्षों की जनसंख्या को ध्यान में रखकर ही योजना सुनिश्चित की जाए, साथ ही निर्माण कार्यों से पूर्व सुरक्षा एवं पर्यावरण के पहलुओं को ध्यान में रखकर ही कार्य योजना का क्रियान्वयन किया जाना चाहिए। बैठक में जर्मन कंपनी जीके डब्ल्यू प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के टीम लीडर केन कोवा, अखिलेश्वर प्रसाद, प्रफुल्ल कुमार, अब्दुल मोतालेब, धर्मेंद्र प्रसाद कुकरेती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed