{"_id":"68e6cc606e1e9410d305393f","slug":"six-suspected-dengue-patients-admitted-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-807385-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: डेंगू के छह संदिग्ध मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: डेंगू के छह संदिग्ध मरीज भर्ती
Thu, 09 Oct 2025 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में तीन महिला समेत डेंगू के छह संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। डेंगू वार्ड में भर्ती कर मरीजों का उपचार चल रहा है। मरीज टिहरी, ढालवाला, चंद्रेश्वर नगर, आवास विकास, मायाकुंड और नीलकंठ क्षेत्र के हैं।बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास घिल्डियाल ने बताया कि बुधवार को उनके पास 18 साल का युवक और 14 साल का किशोर स्वास्थ्य जांच के लिए आए। आशंका के चलते उन्होंने उन्हें पैथोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजा। रैपिड जांच में डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उपचार के लिए दोनों को सरकारी अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। इनको मिलाकर डेंगू वार्ड में कुल छह डेंगू मरीज भर्ती हैं। डेंगू समन्वयक एसएस यादव ने बताया कि डेंगू के छह संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें तीन मरीज नगर निगम अंतर्गत चंद्रेश्वरनगर, मायाकुंड और आवास विकास के हैं। शेष तीन डेंगू मरीज टिहरी जनपद के ढालवाला, टिहरी और पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत नीलकंठ के हैं। वार्ड में जो डेंगू मरीज भर्ती हैं, इनमें तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी की स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम टिहरी के एक मरीज को छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में अस्पताल में पांच मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में डेंगू वार्ड में 30 से 35 डेंगू मरीज भर्ती हुए थे। इस सीजन में अभी तक डेंगू वार्ड में मात्र छह मरीज भर्ती हुए हैं।