फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Six people injured in a clash of two vehicles

दो वाहनों की भिडंत में छह लोग घायल

Thu, 07 Jan 2021 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in a clash of two vehicles
ऋषिकेश। हरिद्वार राजमार्ग पर मोतीचूर रेलवे फाटक के समीप दो वाहनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। एक स्विफ्ट डिजायर हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही थी, वहीं ऋषिकेश से एक सैंट्रो हरिद्वार की ओर जा रही थी। इस बीच रेलवे फाटक के पास दोनों की आमने सामने भिंड़त हो गई। वाहनों की टक्कर से सैंट्रो में सवार तौसिफ (25) पुत्र समीम अहमद, हीना (20) पत्नी तौसिफ, रोशन (45) पुत्र अब्दुल रसीद, हुसना (52) पत्नी समीम अहमद, सिमरन (35) पत्नी मोहम्मद दानिश निवासी ब्राह्मणवाला महबूब कॉलोनी देहरादून घायल हो गए। वहीं स्विफ्ट डिजायर में सैफ (10) पुत्र मोहम्मद साजिद घायल हुआ है। इसके अलावा प्रधान प्रवीण (40) पत्नी मोहम्मद साजिद, उनके बच्चे साध्य (15), कैप (13), शाहिद (8), खुुशी (3), निवासी जबीन सराय नजीबावाद बाल बाल बच गए। हुसना की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर एम्स में रेफर कर दिया है। पीड़ित प्रधान प्रवीण ने बताया कि सामने से आ रही सैंट्रो कार विपरीत दिशा और ओवर स्पीड थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कोतवाली पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed