फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Siddhpeeth Maa Shri Kunjapuri Tourism and Development Fair to Kick Off Tomorrow

Rishikesh News: कल से होगा सिद्धपीठ मां श्री कुंजापुरी पर्यटन और विकास मेले का आगाज

Fri, 09 Oct 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 09 Oct 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Siddhpeeth Maa Shri Kunjapuri Tourism and Development Fair to Kick Off Tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी। नरेंद्र नगर। प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां श्री कुंजापुरी पर्यटन और विकास मेले की इस वर्ष स्वर्ण जयंती मनाई जाएगी। 50वें वर्ष के इस ऐतिहासिक अवसर पर मेले का आयोजन 11 से 19 अक्तूबर तक रामलीला मैदान में किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन सीएम पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को करेंंगे। उद्घाटन की शाम को पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट, संगीता ढौंडियाल, मीना राणा और किशन महिपाल की सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। मेला समिति के अध्यक्ष व नरेंद्र नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस राज्यस्तरीय मेले में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला रखी गई है। 12 अक्तूबर को मुख्य बाजार में मंत्री प्रदीप बत्रा और सुबोध उनियाल खेलों का उद्घाटन कर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ करेंगे। अगले दिनों में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, फुटबॉल, ओपन कबड्डी, राइफल शूटिंग, मैराथन और विभिन्न स्कूली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सांस्कृतिक संध्याओं में देश और प्रदेश के नामचीन कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 14 अक्तूबर की रात बॉलीवुड हास्य कलाकार सुदेश लहरी और राजीव ठाकुर अपने कॉमेडी शो से लोगों को हंसाएंगे। 15 को गढ़वाल का चर्चित पांडवाज बैंड, 16 को प्रियंका मेहर व हेमा नेगी करासी और 17 अक्टूबर को गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी व डांस स्टार दीक्षा बडोनी मंच संभालेंगे। 18 अक्तूबर की शाम पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा की बॉलीवुड नाइट के नाम रहेगी। मेले का समापन 19 अक्तूबर को मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में होगा, जिसमें छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियां, लकी ड्राॅ पुरस्कार वितरण, भव्य आतिशबाजी और पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरत्वाण के जागर गायन के साथ स्वर्ण जयंती समारोह का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed