मुनिकीरेती। शिव दुर्गा मंदिर समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत से पहले सोमवार को ढालवाला स्थित शिव दुर्गा मंदिर परिसर से कलशयात्रा निकाली गई।
कथा वाचक भरत किशोर शास्त्री के सानिध्य में निकाली गई कलशयात्रा त्रिवेणी घाट पहुंचने पर वहां पर मां गंगा व कलश की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद कलशयात्रा पुन: कथास्थल पर पहुंची।
कथा के दौरान कथा व्यास भरत किशोर शास्त्री ने गोवर्धन पूजा, गो पूजन और छप्पन भोग का वर्णन किया गया। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह कंडियाल, लक्ष्मी थलवाल, भगवान सिंह रांगड़, धनसिंह रांगड़, महिपाल बिष्ट, यतेंद्र कंडियाल, लक्ष्मी सेमवाल, जमुना बहुगुणा, सुरेंद्र भंडारी, जगदंबा रावत, राजेश्वरी भट्ट, निर्मला शर्मा, सुंदरा कंडियाल, कुशला कलूड़ा, सुनिता पोखरियाल आदि मौजूद रहीं।