{"_id":"69a0aaa5e0c104210705573f","slug":"shridev-suman-university-captured-the-governors-trophy-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-910505-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ने राज्यपाल ट्रॉफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ने राज्यपाल ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Fri, 27 Feb 2026 01:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय अंतर–विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बना श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्ववि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय अंतरविश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने अपने विजय रथ को थामने नहीं दिया। विभिन्न स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की और राज्यपाल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पंत नगर कृषि विवि में 23 से 26 फरवरी तक राज्य स्तरीय अंतरविश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की 11 टीमों ने भी प्रतिभाग किया, जिसमें करीब 80 खिलाड़ी शामिल थे।
इनमें अधिकांश खिलाड़ी पीएलएमएस परिसर के थे। विवि की टीमें 8 प्रतियोगिताओं में विजेता, चार में उपविजेता व दो प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान पर रही। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि को ओवरऑल चैंपियनशिप की राज्यपाल ट्राॅफी से नवाजा गया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. एनके जोशी ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विजय केवल खेल के क्षेत्र में उपलब्धि नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय की सामूहिक प्रतिबद्धता, टीम भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक है।
-- -
खेल प्रतियोगिताओं में लगातार प्रतिभाग का नतीजा
पीएलएमएस परिसर के निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कहा कि विवि के खिलाड़ियों ने अंतर राज्यस्तरीय विवि खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की है। यह उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों को भी खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
-- -
इन प्रतियोगिताओं में रहीं एसडीएसयू की टीमें विजेता
एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं
400 मीटर (पुरुष वर्ग) – स्वर्ण पदक
100 मीटर (पुरुष वर्ग) – रजत पदक
800 मीटर (पुरुष वर्ग) – रजत पदक
5000 मीटर (पुरुष वर्ग) – कांस्य पदक
5000 मीटर (महिला वर्ग) – कांस्य पदक
फील्ड इवेंट्स
भाला फेंक (महिला वर्ग) – रजत पदक
गोला फेंक (पुरुष वर्ग) – कांस्य पदक
टीम प्रतियोगिताएं
टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग) – विजेता
टेबल टेनिस (महिला वर्ग) – विजेता
बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) – विजेता
वॉलीबाल (महिला वर्ग) – विजेता
फुटबाल (पुरुष वर्ग) – विजेता
कबड्डी (महिला वर्ग) – विजेता
कबड्डी (पुरुष वर्ग) – विजेता
वॉलीबाल (पुरुष वर्ग) – उपविजेता