{"_id":"57ffee584f1c1b762b28f194","slug":"shout-against-government-filled","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ भरी हुंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ भरी हुंकार
doiwala
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजयुमो ने घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम के तहत तहसील पर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टचार में पूरी तरह डूबने का आरोप लगाया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
पूर्व घोषित घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम के तहत भाजयुमो के बैनर तले कार्यकर्ता सुबह नौ बजे ऋषिकेश रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका परिसर में जमा हुए। वहां राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान हुई जनसभा को संबोधित करते हुए नमामि गंगे राष्ट्रीय संयोजक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य सरकार जनता के बीच अपना भरोसा खो चुकी है। कहा कि तुगलकी नीतियों से सरकार का पतन निश्चित है।
विज्ञापन
ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, रायपुर के पूर्व विधायक उमेश शर्मा काउ, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल और भाजपा परवादून जिलाध्यक्ष जीतेंद्र नेगी ने कहा की कांग्रेस शासन में राज्य का विकास चौपट हो गया। सरकार के मुखिया कोरी घोषणाएं कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। कहा कि सरकार क्षेत्रीय समस्याओं का निदान करने में विफल साबित हुई है। भाजपा प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा, भाजपा नेता राजेंद्र पंवार, डॉ भावना बोरा, अनिता ममंगाई और ज्योति सजवाण आदि ने सभा को संबोधित किया। बाद में प्रदर्शनकारी जुलूस-प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और धरना दिया।
विज्ञापन
डोईवाला अस्पताल को 100 बेड करने, बालावाला में डिग्री कॉलेज खोलने, रायपुर सरकारी अस्पताल का उच्चीकरण करने, ऋषिकेश में गल्ला मंडी की स्थापना करने, धर्मपुर में पेयजल संकट के लिए नई पेयजल लाइन बनाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। कहा उक्त समस्याओं के निराकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन, प्रदेश सरकार ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शन करने वालों में विजय बख्शी, संजय चमोली, पंकज शर्मा, राजेंद्र पंवार, पुरुषोत्तम डोभाल, अरविंद घिल्डियाल, कुसुम कंडवाल, कोमल कनौजिया, सरिता जोशी, ममता नयाल, शैलेंद्र कौर, सुबोध जयसवाल व रोहित क्षेत्री आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।