{"_id":"57718b994f1c1bcb7379bf48","slug":"shiva-dham-pilgrims-reached-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे शिव के धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे शिव के धाम
नवीन नौटियाल /अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में साल 2013 की चारधाम यात्रा के दौरान आई भयावह आपदा ने प्रदेश के पर्यटन को काफी पीछे धकेल दिया था। लेकिन साल यात्रियों के उमड़े हुजूम ने काफी राहत दी है। इस साल साल 2014 और 2015 की तुलना में रिकार्ड श्रद्धालु शिव के धाम पहुंचे है। अभी यात्रा शुरू हुए मात्र 51 दिन हुए और आठ लाख, 24 हजार 424 श्रद्घालु देवधामों के दर्शन कर चुके है।
विज्ञापन
जबकि साल 2014 पूरी यात्रा में यह आंकड़ा महज 2 लाख, 686 और 2015 में 8 लाख, 7 हजार, 497 श्रद्धालुओं का था। इतना ही विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफ हुआ है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिले है। वहीं, सरकार भी अपनी पीठ थपथपा रही है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, नवीन रमोला, बृजभानू गिरी ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का पहले से बेहतर है। तीन साल तक यात्रियों के न आने उनको काफी नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन
7104 ने किया आनलाइन आवेदन
यात्रा के लिए अब तक 7104 श्रद्धालुओं ने आनलाइन आवेदन किया। जो साल 2015 में 2093 के मुकाबले कही ज्यादा है। जबकि इस साल अब तक 3015 विदेशी श्रद्धालु भी देवों के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
कब, कौन से धाम गए कितने श्रद्घालु
वर्ष 2014 कुल दो लाख 686
यमुनोत्री 20 हजार 934
गंगोत्री 25 हजार 240
केदारनाथ 44 हजार 216
बदरीनाथ 71 हजार 39
हेमकुंड साहिब 49 हजार 257
वर्ष 2015 कुल आठ लाख सात हजार 497
यमुनोत्री 92 हजार 46
गंगोत्री एक लाख पच्चास हजार 98
केदारनाथ दो लाख 32 हजार 353
बदरीनाथ तीन लाख 2874
हेमकुंड साहिब 75 हजार 126
साल 2016- 10 लाख 25 हजार 110
यमुनोत्री एक लाख 83 हजार 877
गंगोत्री दो लाख 19 हजार 760
केदारनाथ तीन लाख चार हजार 509
बदरीनाथ तीन लाख 16 हजार 964
हेमकुंड साहिब 42 हजार 854