फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Seven-Day Modular Training for Recruit Constables Begins

Rishikesh News: रिक्रूट आरक्षियों का सात दिवसीय मॉड्यूल प्रशिक्षण शुरू

Fri, 11 Sep 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 11 Sep 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Seven-Day Modular Training for Recruit Constables Begins
जौलीग्रांट। एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में रिक्रूट आरक्षियों को सात दिन का मॉड्यूल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें आपदा की विभिन्न परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं। पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण के निर्देशानुसार आरटीसी मूलभूत प्रशिक्षण के अंतर्गत रिक्रूट आरक्षियों को एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सात दिवसीय एसडीआरएफ मॉड्यूल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण आठ सितंबर से शुरू हुआ है। एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आरक्षियों को आपदा प्रबंधन की मूलभूत जानकारी, प्रथम प्रतिक्रिया, खोज और बचाव कार्यों की तकनीक, घटनास्थल पर सुरक्षित और समन्वित तरीके से कार्य करने के संबंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को विभिन्न प्रकार के रेस्क्यू उपकरणों, संसाधनों के सुरक्षित उपयोग, रस्सी के माध्यम से बचाव की प्रारंभिक तकनीकों और कठिन परिस्थितियों में सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कार्य करने की जानकारियां दी जा रही हैं। रिक्रूट आरक्षियों को प्राथमिक उपचार, बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएसएस), सीपीआर और आपातकालीन परिस्थितियों में घायल व्यक्तियों को तत्काल प्राथमिक सहायता प्रदान करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed