{"_id":"5fc3f06c8ebc3e9b8e693620","slug":"self-suryadhar-lake-named-after-gajendra-dutt-naithani-rishikesh-news-drn363267877","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व. गजेन्द्र दत्त नैथानी के नाम पर रखा गया सूर्यधार बांध का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. गजेन्द्र दत्त नैथानी के नाम पर रखा गया सूर्यधार बांध का नाम
विज्ञापन
सूर्यधार झील के पास लगी स्वं. गजेंद्र दत्त नैथानी की प्रतिमा का अनावरण करते सीएम।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सूर्यधार झील को क्षेत्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता स्व.गजेंद्र दत्त नैथानी के नाम पर रखते हुए झील परिसर वाले क्षेत्र में स्थापित की गई उनकी प्रतिमा का भी लोकार्पण किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता दीवान सिंह रावत ने बताया कि स्व. गजेंद्र नैथानी मूलत: पौड़ी गढवाल के थे। उनके पूर्वज टिहरी राज्य की सेवा में आ गए थे। साल 1921 में जन्मे स्व. नैथानी भोगपुर गांव में आकर बस गए। 1943 से अध्ययन करते समय स्वयंसेवक बन गए। 1943,44 और 1947 में संघ शिक्षा वर्ग किए। मेरठ में हुए बौद्धिक से प्रभावित होकर उन्होने प्रचारक बनने का निर्णय लिया। अंतिम समय तक समाज और संघ की विचारधार को आगे बढ़ाने में जुटे रहे। 1989 में लखनऊ भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनाया। वयोवृद्ध ओर अनुभवी होने के कारण सब उन्हें आदर से ताऊजी पुकराने लगे। 27 जून 2008 को 87 वर्ष की आयु उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ने स्व. गजेंद्र दत्त नैथानी का भावपूर्ण स्मरण किया।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मिला सम्मान
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट सूर्यधार झील का निर्माण कार्य आठ नंवबर को पूरा हो गया। सीएम 25 दिसंबर 2017 को शिलान्यास किया था। जलाशय की धारण क्षमता 77000 घन मीटर है। लंबाई 550 मीटर और चौड़ाई 28 मीटर और गहराई 10 मीटर है। जलाशय के लिए तीन गेट बनाए गए हैं। जिनसे पानी को रोका जाता है। मुख्यमंत्री ने परियोजना को पूरा कराने में भूमिका निभाने वाले अधिशासी अभियंता डीके सिंह, एई केएस चौहान, अवर अभियंता आशीष यादव, एचएस गुंसाई, अखिलेश सिंधवाल, सचिन तोमर आदि कई अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए स्मृति चिह्न दिए।
झील में नौकायन का लिया लुत्फ
डोईवाला। सूर्यधार झील में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नौकायन का लुत्फ लिया। झील में नौकायन करते हुए मछलियों का बीज भी पानी में डाला। सीएम को नौकायन में भ्रमण करते देख लोग उत्साहित हुए और जमकर नारेबाजी की। सीएम ने उम्मीद जताई है कि सूर्यधार झील पर्यटन का नया डेस्टिनेशन होगा।