फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Self. Mangeram Agarwal's personality exemplary: Dhami

समाज के लिए स्व. मांगेराम द्वारा किया गया काम अनुकरणीय

Wed, 28 Jul 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Self. Mangeram Agarwal's personality exemplary: Dhami
आयोजित कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। हरज्ञानचंद सरस्वती विद्या मंदिर के संस्थापक और समाजसेवी स्व. मांगेराम अग्रवाल की 18वीं जंयती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना योद्धाओं और उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. मांगेराम अग्रवाल का व्यक्तित्व अनुकरणीय और समाज के लिए प्रेरणापुंज है।
विज्ञापन

मंगलवार को ऋषिकेश रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाजसेवी स्व. मांगेराम अग्रवाल के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और पुष्पाजंलि अर्पित कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज साधना का महान बेहतरीन काम करने के लिए ऐसे दुर्लभ व्यक्तित्व मिलना क्षेत्र का सौभाग्य है। मुख्यमंत्री ने लोगों को श्रावण मास में कम से कम दस पौधे लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कहा कि पौधा भेंट में लेना और देना का परंपरा में शामिल करना चाहिए। कहा कि समाज के लिए अच्छा काम करने वाले हमेशा याद रखे जाते हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगाने के लिए भी आह्वान किया। जूना अखाड़े के महामण्डलेश्वर अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि स्व. मांगेराम के द्वारा दिए गए संस्कार उनके परिवार में ही नहीं समाज में भी दिखाई देते हैं। कहा कि उनके विचारों को आत्मसात करके सामाजिक कार्यों को गति देनी होगी। स्व. मांगेराम अग्रवाल के पुत्र और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पिता के आदर्शों पर चलकर समाज के लिए काम करते हैं। शिक्षाविद् रोशनलाल अग्रवाल के संचालन में चले कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, स्व. मांगेराम की धर्मपत्नि धर्मो देवी,ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, वन पंचायत सलाहकार परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष करन बोरा, धीरेन्द्र सिंह पंवार, विक्रम सिंह नेगी,ताराचंद अग्रवाल, ईश्वरचंद अग्रवाल, विनय जिंदल, अभिषेक अग्रवाल,राहुल अग्रवाल, राजन गोयल, कैलाश मित्तल, राकेश गुप्ता, सविता अग्रवाल, राजकुमार, कंवल बाली, संजीव सैनी, मनोज कांबोज, रमेश डंडरियाल, चंद्रकला ध्यानी, दिंगबर सिंह नेगी, डॉ.बीएस सोढ़ी, दीवान सिंह रावत, आनंद अग्रवाल, चंद्रभान पाल,ललित पंत आदि मौजूद थे। इस दौरान परिसर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

इन लोगों को किया सम्मानित
स्व. मांगेराम अग्रवाल की 18वीं पुण्यतिथि पर एम्स निदेशक डॉ. रविकांत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भण्डारी,डॉ. शशि कंडवाल, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. आरसी जोशी, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुनील सैनी, मानवेन्द्र कंडारी आरपी डंगवाल, डॉ. सुनील थपलियाल, डॉ. बीके संजय आदि को सम्मानित किया।

डोईवाला में आशीर्वाद वाटिका में पौधरोपण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी और विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्र

डोईवाला में आशीर्वाद वाटिका में पौधरोपण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी और विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्र- फोटो : RISHIKESH

  डोईवाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विस अध्यक?

डोईवाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विस अध्यक?- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed