{"_id":"6a997ec45a0aaa7c1104ae45","slug":"selection-trials-for-junior-kho-kho-team-on-september-6-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-145922-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जूनियर खो-खो टीम के लिए छह सितंबर को होगा चयन ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जूनियर खो-खो टीम के लिए छह सितंबर को होगा चयन ट्रायल
Thu, 03 Sep 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नालंदा शिक्षण संस्थान खदरी में बालक-बालिका खिलाड़ियों का होगा चयन
देहरादून/ऋषिकेश। आगामी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जिला देहरादून की जूनियर बालक व बालिका टीमों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला खो-खो संघ की ओर से टीम चयन के लिए रविवार यानी छह सितंबर को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
जिला खो-खो संघ के सचिव प्रदीप कोठारी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 3 अक्तूबर तक हल्द्वानी में आयोजित होगा। इसमें प्रतिभाग करने वाली देहरादून जिले की जूनियर (18 वर्ष आयु वर्ग) बालक और बालिका टीमों के गठन के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन ट्रायल नालंदा शिक्षण संस्थान, खदरी (ऋषिकेश), जनपद देहरादून में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। खिलाड़ियों का चयन उनके खेल कौशल, शारीरिक क्षमता, तकनीकी दक्षता और मैदान पर प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद देहरादून का प्रतिनिधित्व करेंगे।