{"_id":"610061b58ebc3e092b560c3d","slug":"second-accused-of-kidnapping-of-minor-arrested-rishikesh-news-drn3857550115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के अपहरण का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के अपहरण का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा 12 वर्षीय नाबालिग लडके के अपहरणकर्ता का साथी।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। श्यामपुर क्षेत्र के नाबालिग लड़के के अपहरण के सहआरोपी को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बीती 24 जुलाई को कोतवाली में श्यामपुर के एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि भोला नाम के एक राज मिस्त्री ने उसके 12 वर्षीय नाबालिग बच्चे का अपहरण कर लिया है। बच्चे को देने के बदले वह 15 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। कोतवाली पुलिस ने पांच टीम गठित कर करीब पांच घंटे के अंदर नाबालिग को धामपुर बिजनौर से बरामद कर लिया था। मामले में मुख्य आरोपी राजन उर्फ भोला निवासी गांव सरिया बिरति पोस्ट सरिया बाजार, थाना पहाड़पुर, जिला मोतिहारी, बिहार को धामपुर से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि बच्चे का अपहरण करने में उसका अन्य साथी चंदन कुमार (19) निवासी सरैया खैरा टोला, थाना पहाड़पुर, जिला मोतिहारी, बिहार, हाल निवासी ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद शामिल चंदन कुमार ने कांफ्रेंस कॉल पर नाबालिग के पिता से 15 लाख की फिरौती मांगी थी। तब कोतवाली पुलिस ने चंदन के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। बीते 26 जुलाई को पुलिस टीम ने आरोपी को मंशा देवी फाटक गुमानीवाला ऋषिकेश से गिरफ्तार किया।
लालच के चक्कर में फंस गया चंदन
ऋषिकेश। पुलिस पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि राजन उसके गांव का है। फोन पर उसकी उसके साथ बात होती है। बीते 24 जुलाई को राजन ने उसे फोन पर बताया कि वह ऋषिकेश से एक बच्चे का अपहरण कर रहा है। कहा जब तुम्हें इस फोन से कॉन्फ्रेंस पर लूंगा तो तुम बच्चे की 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग करना। पैसे मिलते ही मैं तुझे पांच लाख दूंगा। फिर उसने वही किया।
विज्ञापन
लालच के चक्कर में फंस गया चंदन
ऋषिकेश। पुलिस पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि राजन उसके गांव का है। फोन पर उसकी उसके साथ बात होती है। बीते 24 जुलाई को राजन ने उसे फोन पर बताया कि वह ऋषिकेश से एक बच्चे का अपहरण कर रहा है। कहा जब तुम्हें इस फोन से कॉन्फ्रेंस पर लूंगा तो तुम बच्चे की 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग करना। पैसे मिलते ही मैं तुझे पांच लाख दूंगा। फिर उसने वही किया।
विज्ञापन