फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   SDRF Uttarakhand Secures First Place in CBRN Competition

Rishikesh News: सीबीआरएन प्रतियोगिता में एसडीआरएफ उत्तराखंड को मिला प्रथम स्थान

Thu, 15 Oct 2026 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 15 Oct 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
SDRF Uttarakhand Secures First Place in CBRN Competition
जौलीग्रांट। आपदा प्रबंधन क्षमता, तकनीकी दक्षता और पेशेवर कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसडीआरएफ उत्तराखंड ने भटिंडा, पंजाब में आयोजित रीजनल लेवल केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (सीबीआरएन) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रीजनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड एसडीआरएफ, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया था जिसमें एसडीआरएफ उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड एसडीआरएफ की 19 सदस्यीय टीम ने उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह जीना ने सेफ्टी ऑफिसर के रूप शामिल रहे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आयोजित इसी प्रतियोगिता में एसडीआरएफ उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि पिछले वर्ष के अनुभवों से सीख लेते हुए टीम ने इस बार प्रथम स्थान हासिल करने के लक्ष्य के साथ अपनी तैयारियां की थीं। कहा कि रीजनल लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद अब एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी जहां नवंबर में अन्य जोन से आई हुई विजयी टीमों के साथ मुकाबला होगा। टीम का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करना है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम
जौलीग्रांट। उप निरीक्षक संतोष परिहार, उप निरीक्षक पुष्कर सिंह जीना, हेड कांस्टेबल उमेश भट्ट, कांस्टेबल नीरज परगई, कांस्टेबल प्रदीप लसियाल, कांस्टेबल हरीश गोस्वामी, हेड कांस्टेबल नवीन कुँवर, कांस्टेबल संदीप रावत, कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल बृजेश चंद्र, हेड कांस्टेबल रोबिन सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल हेमंत सिंह, कांस्टेबल गुड्डू कुमार, कांस्टेबल गब्बर सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सागर कुमार एवं कांस्टेबल जगजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed