{"_id":"56fed94a4f1c1b2e4cf00105","slug":"scramble-of-water-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल पुलिस के जवानों ने की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल पुलिस के जवानों ने की हाथापाई
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
जल पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशमझाड़ी क्षेत्र में देर रात एक होमगार्ड को कुछ लोगों को टोकना उस समय भारी पड़ गया, जब वह पुलिस की रौब झाड़ते हुए हाथापाई करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
शीशमझाड़ी, मुनिकीरेेती स्थित एक आश्रम में अर्द्घकुंभ में आए जल पुलिस के जवान ठहरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि बीते बृहस्पतिवार की रात कुछ लोग आश्रम के पास रखी राफ्ट उठाने लगे। तभी मौके पर तैनात एक होमगार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए चोरी की आशंका में उन लोगों को टोका। जो उन्हें नागवार गुजरा और होमगार्ड का गिरेबां पकड़ कर हाथापाई पर उतारू हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विवाद होते देख किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सादी वर्दी में आए जल पुलिस के जवानों को होमगार्ड पहचान नहीं सका। होमगार्ड के टोकने पर उन्होंने बताया कि जल पुलिस के जवान हैं। इस पर होमगार्ड ने उनसे आईडी दिखाने को कहा और विवाद हो गया। बाद में गलतफहमी दूर होने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
लापता छात्र के खोज में पहुंचे परिजन
रुड़की से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता छात्र की तलाश में परिजन शुक्रवार को मुनिकीरेती पहुंचे। पुलिस की मदद से उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने बताया कि आईआईटी रुड़की का 23 वर्षीय छात्र निखिल शर्मा बीते 28 मार्च से लापता है।
परिजनों ने संबंधित थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। तीर्थनगरी में उसके आने की संभावना के चलते परिजन यहां आए। काफी तलाश किया, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं मिला।