फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Scooty rider dies after being hit by a truck

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

Wed, 22 Jul 2020 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after being hit by a truck
ऋषिकेश। मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। घटनाक्रम के अनुसार श्यामपुर बाईपास रोड पर हुंडई शोरूम के सामने एक स्कूटी सवार युवक गुमानीवाला की तरफ जा रहा था। तभी स्कूटी फिसलकर नटराज की तरफ से आ रहे एक डीजल टैंक से टकरा गई। जिसके कारण स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मौके पर 108 को बुलाया। लेकिन तब तक स्कूटी सवार युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को एम्स चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान हेमंत कंसवाल (25) पुत्र सुंदरलाल कंसवाल हाल निवासी गली नंबर 12 गुमानीवाला, मूल निवासी केदार पुरम देहरादून के रूप में हुई है। हेमंत कंसवाल श्यामपुर में किराये के मकान पर रहकर सौम्या मार्ट के पास रेस्टोरेंट चलाता था। पुलिस ने ट्रक चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि ट्रक चालक का नाम नजाकत पुत्र लियाकत निवासी ग्राम मानपुर तहसील स्वार, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश है। कोतवाल ने बताया कि मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद स्कूटी फिसलने का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed