फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Science Technology Engineering and Mathematics Laboratory

Rishikesh News: ‘छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करेगी प्रयोगशाला’

Tue, 09 Apr 2024 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Science Technology Engineering and Mathematics Laboratory
ढालवाला स्थित पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग एवं गणित प्रयोगशाला का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन


प्रयोगशाला का लोकार्पण उत्तराखंड विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) की निदेशक प्रो. अनीता रावत और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जेएमएस राणा ने रिबन काटकर किया। प्रो. अनीता रावत ने कहा कि छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने और उन्हें सिखाने में प्रयोगशाला सहायक होगी। प्रो. जेएमएस राणा ने कहा कि विज्ञान वैचारिक अनुष्ठान का केंद्र बिंदु है। विज्ञान हमें प्रकृति का अध्ययन करना सिखाता है। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि उक्त प्रयोगशाला भविष्य में छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी। स्टेम एजुकेशन सिस्टम से विज्ञान, तकनीक, गणित विषय छात्रों की योग्यता व रुचि के अनुसार रोचक तरीके से सिखाया जा सकेगा। इस मौके पर प्रबंधक हर्षमणि व्यास, विशालमणि पेन्यूली, राकेश पुरी, गोपाल चौहान, शिवानंद कुड़ियाल, वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश सकलानी, अनीता भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed